पीएनबी ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 1,22,53,756 बचत खातों से कुल
226.36 करोड़ रुपए और 5,37,692 चालू खातों से कुल 52.30 करोड़ रुपये
जुर्माने के रूप में वसूले हैं। यह राशि इन खातों में न्यूनतम राशि न होने
के कारण वसूली गई। इस तरह पीएनबी ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान दोनों
प्रकार के करीब 1.27 करोड़ खाता धारकों(बचत एवं चालू) से कुल 278.66 करोड़
रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं।
वहीं
पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 1,22,98,748 बचत खातों से
कुल 151.66 करोड़ रुपए एवं 5,94,048 चालू खातों से कुल 59.08 करोड़ रुपए
खातों में न्यूनतम राशि न होने पर खाताधारकों से जुर्माने के रूप में वसूले
हैं। इस तरह वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान बैंक ने दोनों प्रकार के(बचत एवं
चालू) लगभग 1.28 करोड़ खाताधारकों से कुल 210.74 करोड़ रूपए की राशि खातों
में न्यूनतम शेष नहीं बनाएं रखने पर जुर्माने के तौर पर वसूले।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope