• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीएसटी के विरोध में मध्यप्रदेश के बाजार बंद

भोपाल। आज पूरे देश में जीएसटी लागू होने जा रहा है। ऐसे में कई जगह कारोबारी जीएसटी का विरोध भी कर रहे हैं। जीएसटी के विरोध में देश के अन्य स्थानों के साथ मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने भी शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है। पूरे प्रदेश में इस बंद का व्यापक असर नजर आ रहा है। राजधानी सहित अन्य हिस्सों के व्यापारिक प्रतिष्ठान शुक्रवार सुबह से बंद है, दुकानों पर ताले लटके हुए हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूध, सब्जी और आवश्यक सेवाएं इस बंद के दायरे से बाहर हैं। भोपाल चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि इस बंद को किराना, कपड़ा व दवा कारोबारियों ने अपना समर्थन दिया है। व्यापारियों का कहना है कि वे जीएसटी के विरोध में नहीं है, मगर इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जो व्यापारियों को मुसीबत में डालने वाले हैं,

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protest Against GST, Markets Closed in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst, protest against gst, markets closed in madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved