• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री ने मप्र के विकास में पूरा सहयोग का किया वादा-मोहन यादव

Prime Minister promised full cooperation in the development of Madhya Pradesh- Mohan Yadav - Bhopal News in Hindi

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्‍वासन दिया है। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री से संसद भवन में भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्‍वासन दिया है कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमूल इंडिया द्वारा उज्जैन में लगाए जा रहे दुग्ध प्रसंकरण संयंत्र के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संसद भवन में ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister promised full cooperation in the development of Madhya Pradesh- Mohan Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, madhya pradesh, mohan yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved