• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नागरिकता कानून के समर्थन में मप्र से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को किया जाएगा ट्वीट

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में माहौल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। इसी क्रम में इस कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताने के लिए उन्हें एक साथ ट्वीट किया जाएगा। यह अभियान एक जनवरी से शुरू होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष और जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में 25 संगोष्ठियां करेंगे। वहीं इस कानून को पारित कराने पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के प्रति आभार जताने के लिए ट्वीट किया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरण अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसीसीके बारे में विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वोटों की राजनीति के लिए जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें इस कानून की सच्चाई जनता के सामने लाकर इस भ्रम को दूर करना है। यह एक वैचारिक युद्ध है और हमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में आकर इस लड़ाई को जीतना ही है।"
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ़ विनय सहस्रबुद्धे ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा, "इस विचार युद्ध में उतरने से पहले यह विचार करें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के पीछे की राजनीति क्या है? हमारी सरकार की राष्ट्रनीति क्या है और इस युद्ध में जीत हासिल करने के लिए हमारी रणनीति क्या हो?"
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने विभाजन के समय कहा था कि जो हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक पाकिस्तान में रह गए हैं, वे यदि भारत आना चाहें, तो आ सकते हैं। इसके बाद कई नेता पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की स्थिति बताते हुए इस कानून की जरूरत जताते रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कर दिखाया तो कांग्रेस को इसे स्वीकारने का साहस नहीं रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister and Home Minister will be tweeted from MP in support of CAA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: support of caa, madhya pradesh, prime minister narendra modi, home minister amit shah, home minister, tweet, bhopal news, नागरिकता संशोधन कानून, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved