• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल में भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को शुरुआती बढ़त

Pragya Thakur, BJP candidate ahead of Bhopal - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शुरुआती रुझान में बढ़त मिली है। राज्य की सबसे हॉट सीट भोपाल में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच कड़ी टक्कर है। डाक मतपत्रों की गिनती के जरिए जो रुझान सामने आया है, उसके मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने बढ़त बनाई है। राजधानी के पुरानी जेल में मतगणना जारी है।

राज्य में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज आठ बजते ही मतगणना शुरू हो गई। इस काम में जहां 15 हजार कर्मचारी मतगणना के काम में लगे हैं, वहीं 9000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य के 29 संसदीय क्षेत्रों के 51 जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। कुल 311 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती हो रही है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pragya Thakur, BJP candidate ahead of Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pragya thakur, bjp candidate ahead of bhopal, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved