भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में कथित तौर पर पुलिस प्रताडऩा के चलते एक महिला ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आम आदमी पार्टी के साथ गांधीनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया। भीड़ ने थाने पर पथराव किया, पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोडऩे के साथ लाठीचार्ज किया। साथ ही आप के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूरज बाई ने बताया कि गांधी नगर थाने के पुलिस जवानों ने उसके परिजन इंद्रमल बाई (35) से 20 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकाया। इससे परेशान होकर उसने 17 नवंबर को केरोसिन डालकर आग लगा ली। रविवार की देर रात को उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इंद्रमल के परिजनों और पारदी समाज के लोगों ने सोमवार को गांधीनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के साथ कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने पीडि़तों की मांग का समर्थन किया। वे जब थाने के भीतर जाने लगे तो उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने आईएएनएस को बताया है कि भीड़ ने थाने पर पथराव किया। इस पथराव में चार पुलिस जवानों को चोटें आईं, वहीं वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने आंसूगैस का उपयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने हल्का बल प्रयोग किया। साथ ही आप के प्रदेष संयोजक आलोक अग्रवाल, पंकज सिंह और मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सजा-ए-मौत पाने वाला राजस्थान का शख्स आज होगा रिहा, घटना के वक्त नाबालिग होने के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
माफिया से नेता बने अतीक, भाई अशरफ व तीसरा आरोपी फरहान नैनी जेल में, उमेश पाल अपहरण कांड में कल कोर्ट में पेशी
Daily Horoscope