• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में 50 वर्ष तक जीत का परचम लहराना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

Our responsibility to win 50 years in Madhya Pradesh : Amit Shah - Bhopal News in Hindi

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को होशंगाबाद में विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि आने वाले 50 सालों तक पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाए। 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया। अमित शाह अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर यहां पहुंचे थे। वे होशंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
असम में अवैध घुसपैठियों के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई और जैसे ही यह हुआ दिग्गी राजा से लेकर राहुल बाबा तक सभी लोग संसद में शोर मचाने लगे। कांग्रेस, एसपी, बीएसपी के लिए ये लोग वोट बैंक हैं, लेकिन बीजेपी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला उठाया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम मध्य प्रदेश में अगले 50 सालों तक जीत दर्ज करें। पंचायत से ससंद तक बीजेपी का ही परचम लहराए। सिर्फ भाजपा में यह संभव है कि एक गरीब चायवाले का बेटा आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री है।

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है। राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे मध्य प्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं? एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता।

आपको बता दें कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा और इसके लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनावी नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी। मध्य प्रदेश में कुछ 230 विधानसभा सीटें हैं।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Our responsibility to win 50 years in Madhya Pradesh : Amit Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, bjp, madhya pradesh assembly elections 2018, madhya pradesh, infiltration, digvijay singh, congress, अमित शाह, भाजपा, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, मध्य प्रदेश, घुसपैठ, दिग्विजय सिंह, कांग्रेस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved