• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MP में शाखा पर घमासान : शिवराज बोले- दम है तो कोई रोक के दिखाए

भोपाल। मध्य प्रदेश में संघ की शाखाओं को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखाओं में जाने और सरकारी परिसरों में शाखा लगाने पर रोक लगाने की बात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी गुस्से में है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए खरगोन में कहा कि संघ की शाखाएं सरकारी कार्यालयों में भी लगेगी और सरकारी कर्मचारी भी आरएसएस की शाखा में हिस्सा लेंगे। कोई इस पर रोक नहीं लगा सकता। शिवराज सोमवार को खरगोन जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जब पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस के घोषणापत्र से जुड़ा सवाल पूछा तो जवाब में शिवराज ने उक्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ के हर आयोजन में सभी को जाने की अनुमति आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now RSS shakhas to take place in government offices too and employees will take part: Shivraj Singh Chouhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivraj singh chauhan, rss, ban, congress, madhya pradesh elections 2018, madhya pradesh, rss shakhas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved