• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीति आयोग ने जारी किया शिवराज का पोल खोल रिपोर्ट कार्ड : कमल नाथ

NITI Aayog released report card exposing Shivraj: Kamal Nath - Bhopal News in Hindi

भोपाल। नीति आयोग द्वारा जारी किए गए गरीबी के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि नीति आयोग ने भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान के 18 साल का पोल खोल रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है, जिसमें मध्य प्रदेश टॉप पांच गरीबों वाले राज्य में शामिल है। कमलनाथ ने नीति आयोग का गरीबों को लेकर देशव्यापी रिपोर्ट के आधार पर जारी ब्यौरे का नक्शा साझा करते हुए ट्वीट किया और लिखा है, "मध्यप्रदेश में 18 साल की भाजपाई सरकार और उसके मुखिया शिवराज जी का ‘पोल खोल रिपोर्ट कार्ड‘ नीति आयोग ने दिया। भाजपा सरकार के तथाकथित और स्व-घोषित विकास के अमृतकाल में मध्यप्रदेश का नाम देश के सर्वाधिक गरीबों वाले टॉप 5 राज्यों में भी शामिल है।" उन्होंने आगे कहा, "भ्रष्टाचार के ‘रेट कार्ड‘ से चल रही भाजपाई शिवराज सरकार का ‘चौपट रिपोर्ट कार्ड‘ जनता जनार्दन के सामने फिर आ गया। मध्यप्रदेश की जनता चौपट भाजपा सरकार को 2018 की तरह गाजे बाजे से फिर इस बार विदा करने को तत्पर है और खुशहाली वाली कांग्रेस सरकार के पक्ष में एक तरफा बहुमत देकर सौदागर भाजपा और सौदागर नेताओं को 2020 के सत्ता हथियाने के छल कपट का करारा जवाब देगी। कांग्रेस का एक संदेश, बनायेंगे खुशहाल मध्यप्रदेश।"
ज्ञात हो कि भाजपा ने पिछले दिनों रिपोर्ट कार्ड जारी कर प्रदेश की बदलती तस्वीर का ब्यौरा दिया था। उसी को लेकर कमल नाथ ने तंज कसा है। इसके लिए उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का सहारा लिया है। गरीबों को लेकर नीति आयोग ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक इस मामले में मध्य प्रदेश पहले पांच राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा गरीब हैं। मध्य प्रदेश से बुरा हाल बिहार, झारखंड, मेघालय और उत्तर प्रदेश का है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NITI Aayog released report card exposing Shivraj: Kamal Nath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, niti aayog, congress, state president, kamal nath, chief minister shivraj singh chauhan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved