• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नर्मदा सेवा यात्रा : एक वक्त की आरती का खर्च 59 हजार रुपये!

भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी को अविरल, प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निकाली गई ‘नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा’ में नियमित तौर पर सुबह और शाम को नर्मदा नदी के तट पर आरती की गई। इस आरती में भी बड़े घोटाले की बू आ रही है, क्योंकि एक वक्त की आरती पर 59 हजार रुपये का खर्च बताया गया है, जो अन्य खर्चों के अलावा है। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने आईएएनएस को बताया कि हर रोज सुबह और शाम को आरती का प्रावधान रहा। इसकी जिम्मेदारी साध्वी प्रज्ञा भारती और उनकी मंडली के जिम्मे रही। उन्होंने कहा कि इस 148 दिन की यात्रा में लगभग 50 स्थानों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। आरती में होने वाले खर्च के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए खर्च का कोई प्रावधान नहीं था। आखिर यह खर्च कैसे बताया गया, इससे वे अनभिज्ञ हैं।
वहीं खरगौन के महिमाराम भार्गव ने सूचना के अधिकार के तहत जो जानकारी हासिल की है, उसमें एक आरती चार मार्च को महेश्वर के घाट में हुई थी, उसका खर्च 58,650 रुपये बताया गया है। यह भुगतान जनपद पंचायत महेश्वर द्वारा किया गया है।
भार्गव के मुताबिक, इस आरती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे और 58,650 रुपये का आरती का भुगतान इंदौर की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को किया गया। वहीं विशिष्टजनों के ठहरने, खाने, टेंट, वाहन सहित अन्य पर लाखों का व्यय अलग है। सवाल उठता है कि आरती में ऐसा क्या हुआ, जिसमें लगभग 59 हजार रुपये का खर्च आया।
नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा में पूरे समय हिस्सा लेने वाली साध्वी प्रज्ञा भारती का कहना है, ‘‘उनका आरती का प्रकल्प चल रहा है, वे नर्मदा यात्रा के दौरान दोनों समय आरती करती थीं। इसके लिए उनके साथ मंडली भी थी। उनके पास आरती स्वयं की है। घी-रुई की बाती आदि के लिए जरूर कुछ श्रद्धालु मदद करते थे। आरती के एवज में उनकी मंडली ने कोई राशि नही ली।’’
जानकारों की मानें तो यह यात्रा कुल 148 दिन चली। नियमित रूप से दोनों समय हुई आरती पर अगर इसी तरह का व्यय हुआ होगा, तो प्रतिदिन सिर्फ आरती का खर्च 1,18,000 रुपये होता है। इसे 148 दिनों में बदला जाए तो यह राशि 1,74,64,000 रुपये होती है।
नर्मदा सेवा यात्रा से जुड़े लोगों का यह सीधे तौर पर मानना है कि जहां भी मुख्यमंत्री पहुंचे वहां विशेष इंतजाम किए गए। मान लिया जाए कि 50 स्थानों पर ही हुई आरती में 59,000 रुपये का भुगतान किया गया होगा, तो भी यह राशि 29,00,000 रुपये होती है।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि सूचना के अधिकार के तहत जो खर्च के आंकड़े सामने आए हैं, वह अपने आप में कुछ और ही कहानी कहते हैं। भार्गव के मुताबिक, महेश्वर स्थित पर्यटन विकास निगम में पांच कमरों में ठहरने और खाने का भुगतान 77,608 रुपये का किया गया। इसके अलावा वाहनों में उस दिन 25 हजार का ईंधन भराया गया।
भार्गव बताते है कि उन्हें जो दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें एक ठेला लगाने वाले को 1,000 लोगों के खाने का ऑर्डर दिया गया। उसके खाते में 1,40,000 रुपये जमा किए गए, लेकिन भुगतान के नाम पर 2,40,000 रुपये का चेक जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Narmada Seva Yatra: One time aarti costs 59 thousand rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narmada seva yatra, one time aarti costs 59 thousand rupees, one time aarti, costs 59 thousand rupees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved