भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईफा को तमाशा करार देते हुए कहा कि आईफा का राज्य में आयोजन नहीं होगा। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को गांधी भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, "कोरोना फैला हुआ है, लोग संकट में हैं, आईफा की क्या जरुरत है। आईफा जैसे तमाशे को मैं पसंद नहीं करता। पता चला है कि कई उद्योगपतियों से राशि वसूली गई है। एक कंपनी से खबर आई कि उनसे चार करोड़ रूपये ले लिए गए, आईफा के नाम पर।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा कि "आईफा के नाम पर किन-किन से राशि वसूली गई है, इसका पता किया जाएगा। यह ठीक नहीं है, अगर राशि लेना ही है तो कोरोना के लिए लो। आईफा नहीं होगा, आईफा के तमाशे की जरुरत नहीं है।"
ज्ञात हो कि राज्य की पूर्ववर्ती कमल नाथ की सरकार ने इंदौर और भोपाल में आईफा के आयोजन का फैसला लिया था। यह आयोजन मार्च 2021 में प्रस्तावित था।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope