• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मप्र : रस्तोगी बनाए गए शिवराज के प्रमुख सचिव

MP Rastogi appointed Principal Secretary of Shivraj Singh Chouhan - Bhopal News in Hindi

भोपाल, 29 मार्च (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में सत्ता के बदलाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को बनाया गया है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य शासन ने प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रस्तोगी को प्रमुख सचिव राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। रस्तोगी पूर्व में भोपाल के जिलाधिकारी रह चुके हैं और पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार के काल में ई-टेंडरिंग का खुलासा करने के कारण खास तौर पर चर्चाओं में रहे हैं। ई-टेंडरिंग घोटाले के खुलासे से भाजपा के कई नेता भी सवालों के घेरे में आ गए थे। राज्य में हुए सत्ता बदलाव के बाद बड़ा फेरबदल इंदौर में किया गया है। वहां के जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक को बदला गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Rastogi appointed Principal Secretary of Shivraj Singh Chouhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp rastogi appointed principal secretary of shivraj singh chouhan, cm shivrah singh chouhan, mp news, shivraj singh chouhan news khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved