• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पुलवामा हमले में मप्र का सपूत शहीद, सरकार 1 करोड़ रुपये और नौकरी देगी

भोपाल। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों मेंं से एक मध्य प्रदेश जबलपुर के अश्विनी कुमार काछी भी हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अश्विनी की शहादत को नमन करते हुए उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए हमले को आतंकियों का कायराना कृत्य बताया है। कमलनाथ ने शुक्रवार को शहीद जवानों को श्रद्घांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘हमले में जबलपुर के शहीद सपूत अश्विनी कुमार काछी की शहादत को नमन करता हूं। राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये, एक आवास व परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। दुख की घड़ी में हम उनके साथ है।’’
गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 45 जवान शहीद हुए हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP martyred in Pulwama attack, government will give Rs 1 crore and job
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp martyred, pulwama attack, government, rs 1 crore, job, kamal nath, कमलनाथ, अश्विनी कुमार काछी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved