भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की मासूम बच्ची की हरियाणा के झज्जर में दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए दोषी को कड़ी सजा दिए जाने की पैरवी करते हुए प्रभावित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के झज्जर में मध्य प्रदेश के दमोह जिले का परिवार रहता है, पांच साल की मासूम का 20 दिसंबर को पांचवां जन्म दिन था। उसी दिन आरोपी विनोद ने उसे घर से अगवा किया और अपने घर ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया और निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम तब दिया गया जब बालिका घर के अंदर से चीखती रही और बच्ची के माता-पिता घर के बाहर असहाय खड़े रहे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के झज्जर में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को हृदय विदारक बताते हुए इसकी निंदा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पीड़िता से किए गए बर्ताव के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर से चर्चा की। खट्टर ने आश्वस्त किया कि अपराधी को सख्त सजा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रभावित परिवार को मप्र सरकार की ओर से 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। प्रभावित परिवार को आवश्यक मदद के साथ ही न्याय भी दिलवाया जाएगा।
बताया गया है कि मध्य प्रदेश का पुलिस दल भी हरियाणा जा रहा है। दल झज्जर रवाना हो गया है।
--आईएएनएस
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope