भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को जनता को सच्चाई का मिला साथ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के अन्य हिस्सों से आए नतीजों को जनता में भाजपा को लेकर पनपी निराशा की लहर का असर बताया है। झाबुआ में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया की जीत पर संवाददाताओं से बातचीत में कमलनाथ ने कहा, झाबुआ की जनता ने सच्चाई का साथ दिया है। भाजपा के राज्य में पिछले 15 सालों तक जनता के साथ धोखा हुआ, उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इतना ही नहीं जनता ने यह भी पहचाना कि उनका भविष्य किस पार्टी के पास सुरक्षित है। झाबुआ के नतीजे बताते हैं कि जनता भाजपा से निराश है। झाबुआ के अलावा अन्य राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा के विधानसभा चुनाव और अन्य उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा, न केवल झाबुआ (मध्यप्रदेश) में, बल्कि पूरे देश में जनता के भीतर भाजपा को लेकर निराशा है। कुछ महीने पहले ही लोकसभा का चुनाव हुआ।
उसकी तुलना में आज जो परिणाम आए हैं, वे यह स्पष्ट करते हैं कि देश के मतदाता यह अहसास करा रहे हैं कि वे भाजपा के राज-काज से निराश हैं। उन्होंने आगे कहा, भाजपा ने लोगों की भावनाओं को उभार कर परिणामों को प्रभावित किया, लेकिन जनता यह मान चुकी है कि भाजपाराज में उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। विकास भी संभव नहीं है। आज देश के सामने प्रश्न नौजवानों के भविष्य का है, हमारी बदहाल हो चली अर्थव्यवस्था का है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, देश का ध्यान मोडऩे की चेष्टाएं भाजपा करती है, उसका पर्दाफाश झाबुआ, महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में हुआ है। कभी राष्ट्रवाद, कभी धारा 370, कभी पाकिस्तान की बात करके लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने का प्रयास किया गया है। मोदी सरकार ने कभी नौजवानों के रोजगार की बात नहीं की, किसानों की बात नहीं की, व्यापारियों के हित के बारे में नहीं सोचा।
दिल्ली जामिया बवाल - चूक गया दिल्ली पुलिस का खुफिया तंत्र!
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पाक विस्थापितों को दिया 2022 तक पक्के मकान का भरोसा
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी भड़की हिंसा, 5 जनवरी तक यूनिवर्सिटी बंद
Daily Horoscope