• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मप्र : छतरपुर में बुलेरो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत

MP: Bolero collides with unknown vehicle in Chhatarpur, 4 dead - Bhopal News in Hindi

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बीती रात एक बुलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को एक बुलेरो से सागर निवासी कुछ लोग उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे, तभी गुलगंज थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के करीब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है।

ग्ुालगंज थाने के प्रभारी छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस केा बताया कि इस हादसे में प्रकाश सिंह, लाल सिंह, वाली यादव और कम्मोद सिंह की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP: Bolero collides with unknown vehicle in Chhatarpur, 4 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp, bolero collides, chhatarpur, dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved