• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP में कौन होगा भाजपा का अध्यक्ष? आज होगी स्थिति साफ

MP: BJP can get new president today - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी नया अध्यक्ष बनाने जा रही है, आज स्थिति साफ हो जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी माना है कि बुधवार को अध्यक्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा में लंबे अरसे से प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। वर्तमान अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की जगह पार्टी नए चेहरे को लाना चाह रही है। इस पद के लिए तीन बड़े दावेदार माने जा रहे हैं, मंत्री भूपेंद्र सिंह व नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश महामंत्री वी.डी. शर्मा।

मुख्यमंत्री चौहान ने एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में नए अध्यक्ष केा लेकर बुधवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाने की बात कहकर बदलाव को हवा दे दी है। भाजपा के केार ग्रुप की पार्टी दफ्तर में मंगलवार की रात को आठ बजे बैठक शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे चली। उसके बाद देर रात तक मंत्रियों की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। संभव है कि कोर ग्रुप और मंत्रियों की बैठक में तय नाम को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिसका विधिवत ऐलान बुधवार सुबह हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP: BJP can get new president today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, assembly elections, madhya pradesh assembly elections, bharatiya janata party, bjp new president, madhya pradesh chief minister, shivraj singh chauhan, nand kumar singh chauhan, bhupendra singh, narottam mishra, vd sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved