भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को यहां मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आगामी पांच वर्ष के लिए तैयार विजन टू डिलीवरी रोडमैप 2020-2025 दस्तावेज का विमोचन किया और इसे मध्य प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं का दस्तावेज बताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजधानी के मिंटो हॉल में आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने प्रदेश की त्वरित आर्थिक समृद्धि और विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में विचारों की स्पष्टता और प्रतिबद्धता के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसा की और कहा कि लोगों के आर्थिक विकास और समृद्धि लाने के लिए एक साल के कम समय में बड़े कदम उठाए गए हैं।
डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, सूक्ष्म और वृहद स्तर पर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा कर रोजगार उत्पन्न करने के प्रयासों पर फोकस किया, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए न सिर्फ स्पष्ट दृष्टि पत्र बनाया गया है, बल्कि इसको लागू करने के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया गया है। डॉ. सिंह ने आगे कहा, इस दृष्टि पत्र में आम नागरिकों, किसानों के कल्याण, सतत विकास और सूक्ष्म स्तर पर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, असंगठित क्षेत्र को गति देने, अधोसंरचना का विकास करने जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
उन्होंने कहा, इस दृष्टि पत्र में 11 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आर्थिक समृद्धि के लिए कृषि प्रसंस्करण उद्योग अधोसंरचना विकास, प्राथमिक और सेवा क्षेत्र पर ध्यान देने से भविष्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार निर्माण करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्वागत किया और कहा, एक साल पूरा होने में समय नहीं लगता। सत्ता संभाने पर हमारे सामने कई चुनौतियां थीं। एक ओर वचन पत्र के वादों को पूरा करना था। दूसरी ओर इसके लिए हमें राशि की आवश्यकता थी। विरासत में खाली तिजोरी मिली थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope