नीमच। मध्य प्रदेश में एक चाय बेचने वाले की बेटी ने आसमान में उडऩे के
अपने सपने को साकार कर दिखाया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले की चाय बेचने
वाले की 24 वर्षीय बेटी आंचल गंगवाल का चयन भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग
ब्रांच में हो गया है। यानी अब आंचल भारतीय वायुसेना में फाइटर प्लेन
उड़ाएगी। नीमच की रहने वाली आंचल गंगवाल ने अपनी लगन और प्रतिभा से सभी को
गौरवान्वित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आंचल के पिता चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं। मध्यप्रदेश
की रहने वाली आंचल आल इंडिया लेवल पर आयोजित एयरफोर्स फाइटर पायलेट के लिए
प्रदेश में चुनी गई एक मात्र महिला है। आंचल ने फाइटर पायलट बन आकाश में
उड़ान भरने के सपने को सच कर दिखाया गया है। आंचल का चयन एयरफोर्स की
फ्लाइंग ब्रांच में हुआ है।
आंचल ने कहा, मैं उत्तराखंड में आई बाढ़
के बाद वह सेना के कामों से खासी प्रभावित हुईं थीं। इसके बाद आंचल ने
सेना में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी थी। आंचल ने कहा, मेरे लिए एयर
फॉर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट को पास करना आसान नहीं था। आंचल ट्रेनिंग पूरी
करने के बाद देश के लिए लड़ाकू विमान उड़ाएंगी। 30 जून को आंचल अपनी
ट्रेनिंग के लिए जाएंगी।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope