भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में 28 नवंबर को हुए चुनाव के दो दिन बाद ईवीएम मशीनों के जिला मुख्यालय पहुंचने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) विकास सिंह को हटा दिया गया है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सागर की अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा को उनके वर्तमान कार्य के साथ निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति होने तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खुरई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विकास सिंह को खुरई से स्थानांतरित कर भोपाल पदस्थ किया गया है।
ज्ञात हो कि राज्य में मतदान 28 नवंबर को हुआ था और खुरई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम दो दिन बाद सागर जिला मुख्यालय पहुंची थी।
इसको लेकर विकास सिंह पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। खुरई विधानसभा क्षेत्र से परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह भाजपा के उम्मीदवार है। इन आरोपों के बाद आयोग के निर्देश पर सिंह को खुरई से हटाया गया है।
-आईएएनएस
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में इंडिया गेट, संसद भवन समेत अन्य स्थानों पर जगमग सजावट, देखें तस्वीरें
नीतीश, तेजस्वी को मात देने में जुटी भाजपा, बन गई रणनीति, यहां पढ़ें
ईडी ने बंगाल के 8 आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली तलब किया, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
Daily Horoscope