• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहायता करेगा 'एमपी ई-कॉप' एप

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा और विपरीत हालत में महिलाओं की मदद करने के मकसद से पुलिस ने 'एमपी ई-कॉप' नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए महिलाएं एक साथ डायल 100 सहित अन्य स्थानों को अपना संदेश भेज सकेंगी और इसके जरिए उन्हें समय पर मदद मिल सकेगी। राज्य सरकार और पुलिस महिला अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, उसी क्रम में मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए महिलाएं किसी भी विषम स्थिति में तुरंत मदद हासिल कर सकती हैं। इस एप के जरिए गुमशुदा व्यक्ति की तलाश, चोरी गए वाहनों की शिकायत के अलावा किरायेदारों का सत्यापन भी किया जा सकेगा। भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली के मुताबिक, इस एप में कई तरह की सुविधाएं हैं, संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, महिला संबंधी जानकारी दे सकते हैं, इसके अलावा अन्य सूचना भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh Police Launches Mobile App For Women Safety
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, madhya pradesh police, mobile app for women safety in madhya pradesh, bhopal deputy inspector general of police irshad wali, एमपी ई-कॉप का मोबाइल एप, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved