• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश: रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Madhya Pradesh: Police arrest accused of raping a child in Raisen after a police encounter - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश के रायसेन में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटना के लगभग एक हफ्ते के बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल से पकड़ा। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। वह कीरतनगर के पास एक छोटी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सलमान की गिरफ्तारी मुठभेड़ से पहले हो चुकी थी, लेकिन जब उसे भोपाल से रायसेन ले जाया जा रहा था, उस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हुआ था। इसी बीच, मौका मिलने पर आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनी और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू की। टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान उसे घायल कर दिया। इस छोटी मुठभेड़ के बाद आरोपी को दोबारा पकड़ा गया, जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रायसेन के एसपी आशुतोष गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि जिले के गोहरगंज के पांजरा गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी पीड़ित बच्ची के घर से नजदीक रहता था। संभवत: इसी कारण बच्ची आरोपी के बहकावे में आई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी सलमान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एसपी के अनुसार, अभी बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी सलमान फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गईं। इसी बीच, पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चमका दे रहा था, इसलिए जांच के दायरे को मध्य प्रदेश के कई जिलों तक बढ़ाया गया। गुरुवार देर रात पुलिस टीम को आरोपी सलमान के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया। इसी का परिणाम है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो का केस पहले से दर्ज है। अभी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में भी धाराएं जोड़ी गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh: Police arrest accused of raping a child in Raisen after a police encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, madhya pradesh police, raping, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved