• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश बना 'घोटाला प्रदेश' : कमलनाथ

Madhya Pradesh has become a scam state: Kamal Nath - Bhopal News in Hindi

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश "घोटाला प्रदेश" बन गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ। कांग्रेस सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है और तमाम नेताओं का रुख आक्रामक है। विधानसभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि मध्य प्रदेश "घोटाला प्रदेश" बन गया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में घोटाला एक सिस्टम है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां घोटाला न हो। नौजवानों के साथ घोटाला, किसानों के साथ घोटाला, व्यापारियों के साथ घोटाला - अब तो यह प्रदेश "घोटाला प्रदेश" बन गया है।
मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे होने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है और कांग्रेस बीते एक साल के सरकार के कामकाज पर लगातार सवाल उठा रही है। राज्य में किसान को खाद न मिलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। राज्य में निवेश लाने के लिए चल रहे प्रयासों को महज इवेंट बताकर कांग्रेस हमलावर है। इसके साथ ही राज्य की गड़बड़ाती अर्थव्यवस्था को भी बड़ा मुददा बनाया जा रहा है। कांग्रेस अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग पहले ही कर चुकी है।
राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। पहले ही दिन कांग्रेस ने प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव किया। इस घेराव के जरिए कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर रही है। इसे देखते हुए यह तकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार बने हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh has become a scam state: Kamal Nath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, kamal nath, scam state, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved