भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी का घर से जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व विधायक ने राजधानी में चल रहे सभी हुक्का लाउंज को लव जिहाद का अड्डा बताते हुए उन्हें बंद करने की मांग के बाद आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हो रही है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी भारती (26) के लापता होने का मामला 17 अक्टूबर को तब सामने आया, जब स्वयं सिंह ने कमलानगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में उनकी बेटी भारती एक वीडियो संदेश के जरिए सामने आई और उसने उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर कर अपने ही परिवार से सुरक्षा की मांग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं पूर्व विधायक सिंह ने राजधानी में चलने वाले हुक्का लाउंज को लव जिहाद का अड्डा बता डाला। सिंह का कहना है कि लव जिहाद के लिए हुक्का लाउंज जिम्मेदार हैं, शहर में चलने वाले हुक्का लाउंज से लव जिहाद की शुरुआत होती है। हुक्का लाउंज बंद कराए जाएं, अगर ऐसा नहीं होता है तो वे स्वयं इन्हें बंद कराने का अभियान चलाएंगे।
एक तरफ पूर्व विधायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वहीं उनकी बेटी भारती को महिला थाना प्रभारी अजित नायर और पांच महिला पुलिस जवानों का दल सोमवार को जलगांव से भोपाल लेकर आया। पुलिस के अनुसार, भारती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसका कहना है कि उच्च न्यायालय में जो याचिका दायर की है, वही उसका बयान है।
भारती को पुलिस सोमवार रात बुरहानपुर भेजने की बात कर रही थी, मगर उसे भोपाल स्थित गौरवी सखी सेंटर में रखा गया है। मंगलवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराए जाने की कोशिश हो रही है।
ज्ञात हो कि, सुरेंद्र नाथ सिंह ने कमलानगर थाने में 17 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की भारती (26) रविवार 13 अक्टूबर से लापता है। उन्होंने लड़की की मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला दिया था। पुलिस भारती को खोज ही रही थी कि शनिवार को सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ, साथ ही जबलपुर उच्च न्यायालय में उसकी ओर से सुरक्षा के लिए याचिका दायर की गई।
सुरेंद्रनाथ सिंह ने आरोप लगाया था कि, "भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद इस लव जिहाद में शामिल हैं। मेरी बेटी की तबियत ठीक नहीं है। उसका चार साल से इलाज चल रहा है।"
पूर्व विधायक के आरोप पर कांग्रेस विधायक मसूद का कहा है, "सुरेंद्र नाथ की बेटी मेरे लिए बेटी के समान है। मुझे उनके आरोपों पर कुछ नहीं कहना। मैं इसे ऊपर वाले पर छोड़ता हूं।"
एक तरफ पूर्व विधायक ने कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाए तो दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया है। मगर किसी भी बड़े नेता ने अब तक खुलकर कोई राय जाहिर नहीं की है।
--आईएएनएस
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope