• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमपी के सीएम शिवराज होली की मस्ती में भी नहीं भूले लाड़ली बहन योजना...आखिर क्यों किया जिक्र यहां पढ़ें

Madhya Pradesh CM Shivraj played Holi with natural colors - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास पर होली पर्व पर उल्लास के रंग बिखरे। कई नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई होली में अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। ढोल की थाप पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए सभी उत्साहित थे। प्राकृतिक रंग और गुलाल का प्रयोग किया गया। बृज की पारंपरिक फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम शालीनतापूर्वक संपन्न हुआ। मथुरा-वृंदावन (उत्तरप्रदेश) की सांस्कृतिक मंडली ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि होली उमंग, उल्लास, आनंद और मस्ती का पर्व है। हम चाहते हैं कि खुशियों के रंग प्रत्येक नागरिक की जिंदगी में बिखरे। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुसार हम प्रदेश और देश के विकास के लिए मिल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू होने से पात्र बहनों को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी।"
मुख्यमंत्री चौहान ने समस्त उपस्थित नागरिकों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रंग गुलाल लगाकर सभी ने पर्व का उल्लास और आनंद मनाया।
सांसद विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद शर्मा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, किसान संगठन के दर्शन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
होली मिलन कार्यक्रम में जो गीत प्रस्तुत हुए, उनमें - आज ब्रज में होली रे रसिया.., रंग बरसे भीगे चुनरवाली.., आज न छोड़ेंगे, बस हम जोली, खेलेंगे हम होली.., होली खेले रघुविरा अवध में... शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य गीतों पर हारमोनियम बजाकर संगत दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh CM Shivraj played Holi with natural colors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, madhya pradesh, holi, chief minister chouhan, mp vishnu dutt sharma, hitanand sharma, minister kamal patel, chief minister chouhan\s wife sadhna singh, son kartikeya singh, kunal singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved