• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज सुबह मिलेंगे राज्यपाल से, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will meet the Governor this morning, - Bhopal News in Hindi

भोपाल,। मध्य प्रदेश में जल्दी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज सुबह राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात होने वाली है। मुलाकात के दौरान ही मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख और समय तय होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन यादव ने दिल्ली में रविवार को कई राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की है और अब सोमवार की सुबह उनकी राज्यपाल पटेल से मुलाकात होनी है। राजभवन के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री यादव सोमवार की सुबह राजभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से होने वाली इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार लंबित है। सूत्रों की मानें तो सोमवार की सुबह राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन मुख्यमंत्री यादव कितने बजे पहुंचेंगे, यह तय नहीं है। मगर सुबह राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात तय हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री यादव की राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है और उसी वक्त ही दिन व समय का निर्धारण भी होगा। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will meet the Governor this morning,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh cm mohan yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved