भोपाल। मध्य प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट का उपचुनाव, मतदान की तारीख करीब आते-आते दो दिग्गजों के बीच आकर ठहर गया है। यह चुनाव वैसे तो कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानु भूरिया के बीच है, मगर वास्तव में यह चुनाव मुख्यमंत्री कमलनाथ बनाम शिवराज सिंह चौहान के बीच बनकर रह गया है। झाबुआ में सोमवार को मतदान होना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां से भाजपा के जी. एस. डामोर विधानसभा का चुनाव जीते थे, बाद में सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी, जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में दोनों दलों ने जीत के लिए जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रविवार शाम तक चुनाव प्रचार जोरों पर चला।
चुनाव प्रचार में भाजपा ने जहां शिवराज सिंह चौहान के चेहरे को बतौर पूर्ववर्ती सरकार के 15 साल के कामकाज को सामने रखा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के 10 माह के कार्यकाल के फैसलों को गिनाया। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर 15 साल के शासन को लेकर हमला किया तो भाजपा ने 10 माह को सियासी हथियार बनाया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope