• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं

Madhya Pradesh bypoll Congress wins both seats - Bhopal News in Hindi

भोपाल | मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों कोलारस और मुंगावली में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव और मुंगावली में बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की है। अशोकनगर के मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा उम्मीदवार बाई साहब पर 2124 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं शिवपुरी के कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन पर 8086 वोट से जीत दर्ज की है। इस तरह दोनों उप-चुनाव कांग्रेस की झोली में गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 दौर में पूरी हुई। मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र यादव ने बाई साहब पर 2124 की अंतिम बढ़त बना ली और जीत दर्ज की। मुंगावली में कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 70808 वोट हासिल हुए वहीं भाजपा प्रत्याशी को 68684 वोट मिले।

इसी तरह शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने जीत हासिल की है। महेंद्र ने भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 8086 वोटों के अंतर से परास्त किया। यादव को कुल 82518 वोट मिले, जबकि भाजपा के जैन को 73342 मत मिले।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि कोलारस में भाजपा लगातार पीछे चली। वहीं मुंगावली में शुरुआत में भाजपा आगे थी। उसके बाद पिछड़ी तो आगे नहीं निकल पाई।

शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामनथे।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh bypoll Congress wins both seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh bypoll, congress wins both seats, मध्य प्रदेश उपचुनाव, कोलारस और मुंगावली सीट, congress candidate mahendra singh yadav, brajendra singh yadav in mungawi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved