• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP उपचुनाव : मुंगावली में बीजेपी आगे, कोलारस में कांग्रेस ने बढ़त बनाई

Madhya Pradesh by election result : Counting of votes for Mungaoli and Kolaras by polls begins - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों की मतगणना का 10वां दौर पूरा हो चुका है। 10वें दौर की मतगणना पूरा होने पर मुंगावली में बीजेपी 600 वोट से आगे है। वहीं, कोलारस में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। यहां बीजेपी से 1179 वोट से पीछे चल रही है। अशोक नगर के मुंगावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब बढ़त मजबूत बना ली है। अशोकनगर के मुंगावली में 10वें राउंड के बाद कांग्रेस को कुल वोट 37708 और भाजपा को कुल 34106 वोट मिले हैं। वहीं, शिवपुरी के कोलारस में 10 वें राउंड के बाद कांग्रेस को कांग्रेस को 33353 और भाजपा को 31104 वोट मिले हैं।


8वें दौर की मतगणना पूरा होने पर कोलारस में कांग्रेस ने 2,609 और मुंगावली में 3,392 वोटों की बढ़त बनाई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आठवें दौर की मतगणना पूरी होने पर कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह को 30,839 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को 28,230 वोट हासिल हुए।

अशोक नगर की मुंगावली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 30,738 और भाजपा प्रत्याशी बाई साहब को 27,346 वोट हासिल हुए हैं। इससे पहले कोलारस में पांचवें दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार को 19,556 और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 17,417 वोट मिले थे। मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने 18,845 और भाजपा उम्मीदवार बाई साहब ने 16,807 वोट हासिल किए थे।

शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। कोलारस सीट पर मतों की गणना के लिए 23 दौर होंगे जबकि मुंगावली में 19 दौर की मतगणना होगी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh by election result : Counting of votes for Mungaoli and Kolaras by polls begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh by election result, mp by polls, madhya pradesh, shivpuri district, kolaras assembly by poll, ashok nagar district, mungaoli by poll, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved