• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बसपा विधायक का आरोप, कहा-सरकार गिराने के लिए मिल रहे 50 करोड़ का ऑफर

Madhya Pradesh BSP MLA makes stunning claim, says BJP offered Rs 50 crore, ministerial berth to quit - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक राम बाई ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा की ओर से मंत्री पद और 50 करोड़ रुपये तक दिए जाने का ऑफर आया है। राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार निर्दलीय, बसपा और सपा के विधायकों के समर्थन से चल रही है। दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से निर्वाचित बसपा विधायक राम बाई ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "राज्य की कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। मैं कमलनाथ के साथ हूं। भाजपा की ओर से लगातार ऑफर आ रहे हैं। मंत्री पद और 50 करोड़ रुपये दिए जाने की पेशकश की गई है।" कमलनाथ सरकार को किसी तरह का खतरा न होने की बात कहते हुए राम बाई ने कहा, "भाजपा में कोई विधायक नहीं जाएगा, जो जाएगा वह मूर्ख ही होगा।"
ज्ञात हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिछले दिनों खुले तौर पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा की ओर से प्रलोभन दिए जा रहे हैं। यह बात विधायकों ने कमलनाथ को बताई थी।
230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 114 और भाजपा के 109 विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बनी है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh BSP MLA makes stunning claim, says BJP offered Rs 50 crore, ministerial berth to quit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, madhya pradesh bsp mla, bjp offered rs 50 crore, ministerial berth to quit, ramabai, bharatiya janata party, bahujan samaj party, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved