भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) में भारी बारिश होने से इन इलाकों में बाढ़ की स्थितियां बन गई हैं। घर पानी में डूब गए हैं तो लोगों को रेस्क्यू कराने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 11 जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का ज्यादा असर है, वहीं 32 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए भोपाल, मंडला, सिवनी जिलों के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। प्रशासन ने जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद और हरदा सहित अन्य इलाकों में अलर्ट जारी किया है। भोपाल में दो लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के हरदा जेल में बाढ़ का पानी घुस गया है। दो बैरक खाली कराए गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंडला जिले में रिकॉर्ड 134 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। सीहोर में पार्वती नदी उफान पर है। मध्यप्रदेश बारिश से बेहाल हो रहा है। 15 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बाढ के हालात बने हुए हैं। रिहायशी इलाकों में सडकें दरियां का रूप धारण कर चुकी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope