• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

MP : हनीट्रैप मामले से जुड़े वीडियो पर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बोला BJP-RSS पर हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश के हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार एक महिला को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के एक पूर्व मंत्री के साथ देखे जाने पर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सत्ताधारी कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमले कर रही है। भाजपा इस वीडियो पर कुछ भी कहने से कतरा रही है।

राज्य में सोमवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर पूर्व मंत्री के साथ हनीट्रैप मामले की आरोपी महिला नजर आ रही है। इस वीडियो में जो बातचीत सुनाई दे रही है, उसमें भाजपा और आरएसएस के कुछ नेताओं के नाम लिए गए हैं। पूर्व मंत्री कथित तौर पर अपने राजनीतिक नुकसान का भी जिक्र कर रहे हैं। इस पूर्व मंत्री को व्यापमं घोटाले में आरोपी बनाया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh : Politics again begins on honeytrap matter, congress attacks bjp and rss
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, politics, honeytrap matter, congress, bjp, rss, mp honey trap case, kk mishra, rakesh singh, video viral, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved