• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MP : गृह मंत्री ने कहा, CAA पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष, CM कमलनाथ पर साधा निशाना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस समय पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जन जागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जबलपुर में विशाल जनसभा संबोधित की। शाह ने कहा कि ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी एक होकर देश को गुमराह कर रहे हैं। आज मैं बताने आया हूं कि सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।

जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइ को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वहां वे रह गए। हमारे देश के सभी नेताओं ने आश्वासन दिया कि आप अभी वहां रह जाइए और आप जब भी कभी भारत आएंगे तो आपका स्वागत किया जाएगा, भारत आपको नागरिकता देगा।

2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधीजी ने कहा कि जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं उनको पता होना चाहिए कि वो भारत के नागरिक थे, जब भी भारत में आना चाहते हैं भारत उनको नागरिकता देगा। आज सारे कांग्रेसी पूरे देश में सीएए का विरोध कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh : home minister amit shah targets congress and cm kamalnath on caa issue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, home minister amit shah, congress, cm kamalnath, caa issue, citizenship amendment act, amit shah, rahul gandhi, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved