• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MP : अपनी ही सरकार से दुखी कांग्रेसी कार्यकर्ता! ज्योतिरादित्य सिंधिया से की शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है, मगर कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी है कि शासन-प्रशासन उनकी बात ही नहीं सुन रहा है। इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने अपना यह दर्द जाहिर किया है। सिंधिया बुधवार को दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के असहयोगात्मक रुख के बारे में उन्हें बताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य कई वादे किए थे, मगर इसका लाभ संबंधित वर्ग को नहीं मिल पा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रशासन का रवैया ठीक वैसा ही है, जैसा भाजपा के शासनकाल में था। कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, और वे जायज मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें अनसुना कर दिया जाता है।
बैठक से वाकिफ एक सूत्र ने कहा कि सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि उन्हें जनहित के मुद्दों पर जोर देना चाहिए, न कि व्यक्तिगत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तबादलों में ज्यादा रुचि न लें, जनहित के मामले उठाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh : Congress workers complaints kamalnath government to jyotiraditya scindia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, congress, kamalnath government, jyotiraditya scindia, bhopal, cm kamalnath, bjp, shivraj singh chauhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved