• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Madhya Pradesh : विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- लापता विधायकों को लेकर परेशान हूं

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भले ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं एमी विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि विधायकों का संरक्षक होने के नाते मुझे उनकी चिंता करना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वो विधायकों को वापस लाने की कोशिश करें और ये भी सूचना लें कि किसके दबाव में विधायक कहां गए हैं।

काग्रेंस मैदान छोडने का नहीं है तैयार
बता दें कि कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं मगर कांग्रेस ने अब तक हार नहीं मानी है और वह मैदान छोडऩे को तैयार नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अब भाजपा की कमजोर कडिय़ां खोजना शुरू कर दी है। कांग्रेस की कोशिश है कि अब भाजपा को उसकी ही कमजोर कड़ी के जरिए मात दी जाए।

राज्य में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा को आस जगी है कि उसके पास 107 विधायकों की संख्या सरकार बनाने में मदद दे सकती है। लेकिन एक विधायक नारायण त्रिपाठी के बगावती और उग्र तेवरों ने भाजपा की मुसीबत बढ़ानी शुरू कर दी है।

बागी तेवर वाले त्रिपाठी ने तो यहां तक कह दिया है कि राज्य की कमलनाथ सरकार को बहुमत है और लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिशें चल रही हैं। त्रिपाठी ने सीधे तौर पर भाजपा का तो नाम नहीं लिया, मगर इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला जरूर किया है। साथ ही भाजपा छोडऩे के सवाल पर उन्होंने मौन साध लिया है।

भाजपा विधायक त्रिपाठी के पिछले दिनों की गतिविधियों पर ध्यान दें तो वे लगातार मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में हैं और मुख्यमंत्री आवास पर बगैर किसी रोक-टोक के आ-जा रहे हैं। वे अपने इरादों को भी समय-समय पर जाहिर कर चुके हैं।

सोमवार को बजट सत्र में वे भाजपा विधायकों के साथ थे, मगर जब भाजपा विधायक राजभवन गए तो त्रिपाठी उनके साथ नहीं थे। त्रिपाठी की दूरी को लेकर जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ यही कहा कि त्रिपाठी के घर में गमी हुई है, इसलिए वे व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh : congress eyining on bjp weakness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, congress, bjp weakness, congress bjp, cm kamalnath, former cm shivraj singh chouhan, digvijay singh, jyotiraditya scindia, mla narayan tripathi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved