• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

Madhya Pradesh : कांग्रेस से संपर्क वाले विधायकों पर भाजपा की खास नजर

कांग्रेस से भाजपा में आए और वर्तमान में विधायक संजय पाठक पर संगठन की खास नजर है। पाठक से संवाददाताओं ने चर्चा करते हुए कहा कि उनका घर भाजपा है, यह बात सही है कि उनके पिता और वे कांग्रेस में रहे हैं, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं से उनके संबंध हैं। वर्तमान में कोई भी विधायक भाजपा में नाराज नहीं है।

विधानसभा में दो विधायकों द्वारा विधेयक का समर्थन दिए जाने के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए अनुकूल समय है, कांग्रेस ने जल्दबाजी की है। जहां तक भाजपा का सवाल है, किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। कहीं कोई कठिनाई नहीं है, पूरी भाजपा एक है। वहीं पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इसमें विश्वास नहीं रखती, कांग्रेस लगातार खरीद-फरोख्त की कोशिश में लगी है।

मगर जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। भाजपा के दो विधायक त्रिपाठी और कोल ने कमलनाथ सरकार के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि यह उनकी घर वापसी है। वे भाजपा में प्रताडि़त किए जा रहे थे, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके क्षेत्र में विकास की कई घोषणाएं की थीं, मगर एक पर भी अमल नहीं हुआ।

जनता के सामने उन्हें नीचा देखना पड़ रहा था, इसलिए उन्होंने कमलनाथ सरकार का साथ देने का मन बनाया। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि त्रिपाठी और कोल लंबे समय से मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में थे। पिछले दिनों कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के साथ त्रिपाठी की कमलनाथ से मुलाकात भी हुई थी। इस मुलाकात के दौरान तय हुआ था कि त्रिपाठी मौका आने पर सीधे तौर पर कांग्रेस का समर्थन करेंगे। यही बात कमलनाथ की कोल से भी हुई थी।

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh : BJP eying on his MLA who may support congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, bjp, mla, congress, cm kamalnath, former cm shivraj singh chouhan, narayan tripathi, sharad kaul, मध्य प्रदेश, भाजपा, विधायक, कांग्रेस, मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नारायण त्रिपाठी, शरद कौल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi, madhya pradesh bjp eying on his mla who may support congress
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved