भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने 103 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 6 सीटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने भी 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 3 सीटों से आगे चल रही है। दिग्विजय सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही मध्यप्रदेश में सरकार का गठन करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि चुनावों का सही परिणाम आने के बाद ही बता सकेंगे किसका साथ लेकर सरकार बनाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि बसपा आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आप उनका साथ लेंगे। इस पर पात्रा ने कहा कि मैं भाजपा का प्रवक्ता हूं। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
रुझानों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नतीजे का इंतजार कीजिए कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हमने कांग्रेस को हल्के में ले लिया और टिकट बांटने में गलती हो गई।
प्रदेश में कुल 231
विधानसभा सीट हैं लेकिन 230 सीटों पर ही वोटिंग हुई थी। एक सीट पर सदस्य
को नामित किया जाता है। राज्य में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं जिनमें
2,63,01,300 पुरुष और 2,41,30,390 महिलाएं तो वहीं 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता
शामिल हैं।
2899 उम्मीदवार हैं रण में-
उम्मीदवारों की
बात करें तो मध्य प्रदेश के रण में इस बार 2,899 प्रत्याशी हैं। इनमें
2,644 पुरुष, 250 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। राज्य में
1,094 निर्दलीय प्रत्याशी अपने भाग्य को आज़मा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
Daily Horoscope