• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के लिए लॉ एंड ऑर्डर मतलब घूस लो और काम करो - अमित शाह

Law and order for Congress means grab and work - Amit Shah - Bhopal News in Hindi

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर मतलब कानून व्यवस्था थी, लेकिन कांग्रेस के लिए यह घूस लो और काम करो जैसा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई किसानों की कर्जमाफी पर भी सवाल उठाए।

अमित शाह ने कहा कि शिवराज जी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब था कानून-व्यवस्था। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर का मतलब हैं- लो और ऑर्डर करो। यानी कि घूस लो और काम करो। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को किसानों के लिए श्रेयस्कर बताया और कांग्रेस द्वारा कर्जमाफी को धोखा बताया।

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 50 हजार करोड़ का कर्ज माफ करना था, आपने केवल पांच हजार करोड़ का कर्ज माफ किया।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ओले गिरे, किसानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन कमलनाथ सरकार ने केवल आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Law and order for Congress means grab and work - Amit Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: law and order for congress means grab and work - amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved