भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी आग बनकर बरस रही है, यहां तापमान लगातार बढ़ रहा है। देश में रविवार को पर्यटन नगरी खजुराहो का तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां पारा 47. 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को लू से जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार सुबह से हवाओं में घुली गर्माहट झुलसा देने वाली रही। राज्य के बड़े हिस्से में लू ने अपना असर दिखाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग द्वारा रविवार की शाम को जारी ब्यौरे के अनुसार, देश में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई माह में यह दूसरा मौका है, जब खजुराहो देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों- ग्वालियर, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम आदि स्थानों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं हवाओं के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है, तो कहीं लू का असर बना हुआ है। इसी के चलते तापमान में बदलाव जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope