• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP में टीकाकरण की धीमी रफ्तार व लॉकडाउन हटाए जाने पर कमल नाथ ने उठाए सवाल

Kamal Nath raised questions on slow pace of vaccination in MP and removal of lockdown - Bhopal News in Hindi

भोपाल। कोरोना संक्रमण केा रोकने का बड़ा हथियार वैक्सीनेषन केा माना गया है, मगर राज्य में वैक्सीनेषन की रफ्तार धीमी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सवाल उठाते हुए लॉकडाउन को खत्म करने को बड़ी चुनौती माना है। कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, "शिवराज जी, मध्य प्रदेश में 15.25 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन का एक डोज और 2.53 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लगे हैं। इतने कम टीकाकरण के बीच लॉकडाउन का खत्म होना, बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने का क्या प्लान है? बताइए..।"

कमल नाथ ने देश में गभीर बीमारियों के लिए बने टीकों का जिक्र करते हुए कहा, "आजादी के बाद से ही कांग्रेस सरकार ने देश को बीसीजी, चेचक के अलावा पोलियो, रेबीज, डिप्थीरिया, टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों के टीके के निर्माण में सक्षम बना दिया था। 1978 में भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान से दुनियाभर ने सीखा। अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की बजाय इस इतिहास व सच्चाई को पढ़ लेते तो शायद आज देश मे जीवन को लेकर ऐसा संकट नहीं आता और ना वैक्सीन को लेकर हमारे देश की यह स्थिति होती।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kamal Nath raised questions on slow pace of vaccination in MP and removal of lockdown
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kamal nath, covid vaccination, lockdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved