भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा सोमवार को जारी किया गया विज्ञापन विवादों में आ गया है, क्योंकि इसमें कई ऐसी बातों का जिक्र है, जिस पर भाजपा चुटकी ले रही है, तो वहीं कांग्रेस इसमें साजिश ढूंढ़ रही है। कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी समाचार पत्रों में फुल पेज के विज्ञापन में कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी गई है। इस विज्ञापन में कमलनाथ को खास बनाने वाली बातों का जिक्र किया गया है। इन्हीं खास बातों ने विवाद का रूप ले लिया है। विज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 1993 में भी कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। बताया जाता है कि तब अर्जुन सिंह ने दिग्विजय सिंह का नाम आगे कर दिया था। कमलनाथ उस समय मुख्यमंत्री बनने से चूक गए थे। अब दिग्विजय सिंह के समर्थन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने चार दशक के राजनीतिक जीवन में मिली एक हार का भी जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि छिंदवाड़ा से कमलनाथ को 1996 में हार का भी सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें सुंदरलाल पटवा ने चुनाव मैदान में पटखनी दी थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope