• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP : कमलनाथ के शपथ ग्रहण के लिए सज रहा भोपाल का जंबूरी मैदान

Jamburi Maidan decorated for oath taking ceremony of MP chief minister Kamal Nath - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया है, लेकिन आयोजनों की जगह नहीं बदली है। भाजपा जंबूरी मैदान से अपनी ताकत का प्रदर्शन करती आई है, अब उसी जगह से कांग्रेस के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को न केवल शपथ लेंगे, बल्कि देशव्यापी विपक्ष की एकता का नारा भी बुलंद होगा।

राज्य में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस का वनवास खत्म हुआ है। सत्ता में वापसी के बाद सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा कमलनाथ को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया तो कांग्रेस ने लाल परेड मैदान में शपथ का ऐलान किया, मगर एक दिन बाद ही स्थान में बदलाव किया गया, अब शपथ ग्रहण समारोह जंबूरी मैदान में होने जा रहा है।

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि जंबूरी मैदान में तैयारियां जोरों पर है, पार्टी के प्रमुख नेताओं सहित अन्य दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित अन्य दलों के नेताओं को भी बुलाया गया है।

राजधानी के जंबूरी मैदान में भाजपा की ओर से भव्य और बड़े आयोजन किए गए, अब इसी मैदान पर कांग्रेस भी शपथ ग्रहण समारोह करने जा रही है। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, आयोजन की तैयारी में वही लोग सक्रिय है जो भाजपा शासनकाल में कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। कुल मिलाकर जंबूरी मैदान कांग्रेस नेता कमलनाथ के लिए वैसे ही सज रहा है जैसे कभी शिवराज के लिए सजा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jamburi Maidan decorated for oath taking ceremony of MP chief minister Kamal Nath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamburi maidan, oath taking ceremony, mp chief minister kamal nath, kamalnath, madhya pradesh, shivraj singh, shobha ojha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved