• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिंडौरी के स्कूल में यौन शोषण के मामले में एसपी पर गिरी गाज

In the case of sexual abuse in Dindoris school, SP fell on - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के एक मिशनरी स्कूल में बालिकाओं के कथित यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद पुलिस के रवैए से नाराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को हटाने के आदेश दिए हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जुनवानी में स्थित रोमन कैथोलिक समुदाय की जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी (जेडीईएस) द्वारा संचालित स्कूल में बालिकाओं के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, मगर प्राचार्य को गिरफ्तार करने के बाद थाने से रिहा कर दिया। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने नाराजगी जताई और बुधवार को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह केा हटाने के आदेश दिए। बताया गया है कि कि 40 वर्षीय प्रिंसिपल और 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक पर शनिवार रात भारतीय दंड संहिता की धारा 354, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। नन पर लड़कियों की पिटाई का आरोप है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the case of sexual abuse in Dindoris school, SP fell on
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dindori, bhopal, jabalpur diocesan education society jdes, shivraj singh chouhan, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved