• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निवाड़ी में मासूम की हत्या कर पति-पत्नी ने की खुदकुशी

Husband and wife committed suicide by killing innocent in Niwari - Bhopal News in Hindi

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में चार साल के मासूम की गला घोट कर हत्या करने के बाद दंपति ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केसरी गंज गांव का है। यहां के आनंद रैकवार और उसकी पत्नी के अलावा चार वर्षीय मनीष के शव घर में मिले। उस वक्त घर में कोई और नहीं था।
पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को आशंका हुई और इस बात की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, वहीं बच्चे का शव पास ही मिला।
बताया गया है कि आनंद की पत्नी राखी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी और बीते रोज ही आनंद उसे लेकर लौटा था।
यह कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर इस दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह हो सकता है जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Husband and wife committed suicide by killing innocent in Niwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: niwari, madhya pradesh, innocent, murder, couple, suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved