• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मध्य प्रदेश : नेता-नौकरशाहों को फंसाने वाले हनीट्रैप गिरोह का खुलासा

इंदौर/भोपाल। सत्ता में सुरा और सुंदरी का हमेशा बोलबाला रहा है। यह सिलसिला अब भी जारी है। मध्यप्रदेश में हनीट्रैप गिरोह के खुलासे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भले ही सत्ताधारी दल बदल जाए, मगर नेताओं के चरित्र में बदलाव नहीं आने वाला। सोशल मीडिया पर हुस्न की मलिकाओं की तमाम नेताओं के साथ वाली वायरल हो रहीं तस्वीरें तो कम से कम यही साबित कर रही हैं।

राज्य में प्रेमजाल में नेताओं और नौकरशाहों को फंसाने वाले गिरोह की पांच महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन महिलाएं तो जेल में हैं, मगर जो दो महिलाएं पुलिस के शिकंजे में हैं, वे नित नए राज खोल रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ में यह माना है कि उन्होंने बड़े पैमाने पर नेताओं और नौकरशाहों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस के हाथ 100 से ज्यादा फोन नंबर और कई वीडियो क्लिप भी आई हैं, जो इस गिरोह के अपराध करने की शैली का खुलासा करती हैं।

इंदौर नगर निगम के एक इंजीनियर हरभजन सिंह ने तीन करोड़ रुपए मांगे जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मांगी गई रकम की पहली किश्त लेने आई दो महिलाओं और उनके वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उसके बाद तीन अन्य महिलाओं को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। हनीट्रैप गिरोह का खुलासा होने के बाद एक तरफ पुलिस की तहकीकात आगे बढ़ रही है तो दूसरी ओर नेताओं से करीबी रिश्तों का खुलासा हो रहा है।

बीते दो दिनों में सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी और महिला नेत्रियों के साथ इन महिलाओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि इस गिरोह की महिलाओं की राजनीतिक दलों में गहरी पैठ है। पूर्ववर्ती सरकार में इनकी दखलंदाजी थी तो वर्तमान सरकार में भी उनके रिश्ते कमजोर नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honeytrap of politicians and bureaucrats jolts Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: honeytrap, politicians and bureaucrats, madhya pradesh, honey trap, bhopal, indore, cm kamalnath, former cm shivraj singh chouhan, social media, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved