भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी 24 घंटों में रीवा, सतना, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, नरसिंहपुर आदि स्थानों पर लू चल सकती है। कई स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य में गर्मी सता रही है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री, इंदौर का 26.8 डिग्री, ग्वालियर का 29.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री, इंदौर का 40.5 डिग्री, ग्वालियर का 43.9 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope