• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP में आंगनबाड़ी में पढ़ती है कलेक्टर की बेटी, राज्यपाल आनंदी बेन ने सराहा

Governor impressed by the admission of Katni Collector daughter  in Anganwad - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी व कटनी के जिलाधिकारी डॉ. पंकज जैन समाज के उन बड़े और अमीर लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं, जो अपने बच्चों को निजी और बड़े नाम वाले स्कूलों में पढ़ाने को अपनी शान समझते हैं। जिलाधिकारी पंकज की बेटी पंखुड़ी आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है। जिलाधिकारी की इस पहल पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। पंकज का कहना है कि पंखुड़ी जिस आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है, उस केंद्र के अलावा आसपास के चार-पांच केंद्र किसी प्ले स्कूल से कम नहीं हैं। जब जिम्मेदार अधिकारी अपने बच्चों को इन स्थानों पर भेजते हैं तो स्थितियां अपने आप सुधर जाती हैं, आप भी नजर रखते हैं। कोई कमी होती है तो उसमें सुधार लाने के लिए टोकते भी हैं। पंकज की इस पहल को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी सराहा है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि लोक सेवक समाज में प्रेरणा के केंद्र होते हैं, उनके आचरण का समाज पालन करता है। कर्तव्यों के प्रति आपकी सहजता ने मुझे अत्यधिक प्रभावित किया है, आपके इस प्रयास से शासकीय सेवकों का दायित्व बोध बढ़ेगा।
राज्यपाल पटेल द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें राज्यपाल ने आगे लिखा है, "सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन के प्रति सकारात्मक चेतना का संचार होगा। आशा है लोक सेवक के रूप में इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में संलग्न रहेंगे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor impressed by the admission of Katni Collector daughter in Anganwad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor impressed by the admission of katni collector daughter in anganwad, katni collector daughter, admission at anganwadi center, governor impressed, governor anandi ben, katni collector dr pankaj jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved