भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को विधायक दल का नेता चुन लिया है। नेता का चयन पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ़ विनय सहस्रबुद्धे की मौजूदगी में हुआ। राजनाथ ने बैठक के बाद ने संवाददाताओं को बताया कि विधायकों की राय के आधार पर भार्गव को विधायक दल का नेता चुना गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भार्गव आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भार्गव बुंदेलखंड क्षेत्र से आते हैं और सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से विधायक हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भार्गव का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन नरोत्तम मिश्रा ने किया। इसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इस तरह सर्वसम्मति से भार्गव को नेता चुन लिया गया।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
तेलंगाना में लोकसभा की 12 सीटें जीतेगी भाजपा- केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी
Daily Horoscope