• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश के सवा लाख मेधावी छात्रों को मिली लैपटॉप की राशि

Funds for Laptops Transferred to 1.25 Lakh Meritorious Students in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले लगभग सवा लाख प्रतिभाशाली छात्रों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लैपटॉप की राशि अंतरित की । राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में मुख्यमंत्री यादव ने 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' अंतर्गत आयोजित लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि 25-25 हजार रुपए का अंतरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की और उनके साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु कुल 304 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। दरअसल, प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Funds for Laptops Transferred to 1.25 Lakh Meritorious Students in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: students in madhya pradesh, madhya pradesh, laptops, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved