भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। साथ ही खुद को इंसानियत परस्त करार दिया है। दिग्विजय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त, मैं इंसानियत परस्त हूं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाहजी अच्छे दिन नहीं आएंगे। दिग्विजय ने अपने ट्वीट के साथ ज्योत्सना चरण दास महंत के ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें कविता की पंक्तियां हैं, दंगों में न हिंदू मरता है, न मुसलमान, मरता है इंसान।
न हिंदू घायल होता है, न मुसलमान, घायल होती है इंसानियत, घायल होता है भारत। चलो, अपने अंदर पड़ी कौमी कटुता को हटा के इंसानियत जगाए, भारतीयता जगाए। ज्ञात हो कि, दिग्विजय सिंह पर भाजपा की ओर से लगातार मुस्लिम परस्त होने के आरोप लगते रहे हंै। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के आंदोलन में दिग्विजय की हिस्सेदारी पर भी भाजपा ने कई बार सवाल उठाए हैं।
ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में GSLV-F12 सैटेलाइट लॉन्च किया
पहलवानों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर UP विपक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना
आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया ने 622.67 करोड़ रुपये किया अर्जित : ईडी
Daily Horoscope